loading...
कंप्यूटर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कंप्यूटर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

[Computer] प्रश्नोत्तर भाग - 8...।

1. कम्प्यूटर का हिन्दी नाम क्या है?— अभिकलित्र अथवा संगणक
2. कम्प्यूटर का पिता किसे कहा जाता है?— चार्ल्स बेबेज
3. विश्व के प्रथम इले​क्ट्रॉनिक डिजिटल कम्प्यूटर का नाम क्या है?— एनीयक
4. भारत में निर्मित पहला कम्प्यूटर का नाम क्या है?—सिद्धार्थ
5. भारत में पहला कम्प्यूटर किस कम्पनी ने बनाया?— इले​क्ट्रॉनिक कार्पोरेशन ऑफ इणिडया
6. इंटीग्रेटेड सर्किट ( IC ) के जनक कौन हैं?— जैक एस. किलबी
7. कम्प्यूटर में प्रयुक्त होने वाला ‘IC चिप्स’ किसका बना होता है?— सिलिकान
8. भारत की सिलिकान वैली कहाँ स्थित है?— ( बंगलुरू )
9. सी. पी. यू. का पूरा नाम क्या है?— सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट
10. कम्प्यूटर कम्पनी I. B. M. का पूरा नाम बताएं?— इंटरनेशनल बिजनेस मशीन
11. वैज्ञानिकों के अनुसार कौन-सी भारतीय भाषा कम्प्यूटरीकृत करने के लिए सबसे आसान है?— संस्कृत
12. परम पदम क्या है?— सुपर कम्प्यूटर
13. लव बग क्या?— कम्प्यूटर वायरस
14. यांत्रिक संगणक ‘पास्कल’ का आविष्कार किसने किया?— ब्लेज पास्कल
15. कम्प्यूटर व्यवसाय के शिखर पुरुष बिल गेटस का नाम किस कम्पनी से जुड़ा है?— माइक्रोसॉफ़्ट
16. सर्वाधिक तीव्रगति से गणना करने वाला भारतीय सुपर कम्प्यूटर ‘सागा-220’ का निर्माण किस कम्पनीसंस्थान ने किया है?— विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर
17. नास्कॉम ( NASSCOM ) का फुल फॉर्म क्या है?— नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एण्ड सर्विसेज कम्पनीज
18. विश्व की प्रथम वर्चुअल समाचार वाचिका का नाम क्या है?— एनानोवा
19. विकलांगों के लिए विशेषरूप से बनाए गए कम्प्यूटर का नाम क्या है?— आल राइट
20. विश्व में सबसे कम उम्र के वेब डिजाइनर होने का गौरव किसने प्राप्त किया?— अजयपुरी
21. सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कम्प्यूटिंग ( सी-डेक ) का मुख्यालय कहाँ हैं?— पुणे में
22. विश्व की प्रथम महिला कम्प्यूटर प्रोग्रामर का श्रेय किसको जाता है?— एडा ऑगस्टा ( अमरीका )
23. इंटरनेट से जुड़ने वाला पहला हिंदू तीर्थस्थल कौन सा है?— वैष्णो देवी मंदिर ( जम्मू )
24. भारत में खोजे गए पहले कम्प्यूटर वायरस का नाम क्या है?— सी ब्रेन
25. वाई टू के की समस्या से प्रभावित विश्व का एकमात्र देश कौन सा था?— जांबिया
26. देश का पहला राज्य कौन सा है, जिसके सभी विकास खंड़ों को कम्प्यूटर नेटवर्क से जोड़ दिया गया है?— आन्ध्र प्रदेश
27. ‘वाई टू के’ का विस्तृत रूप क्या है?— ईयर टू थाउजेंड ( कम्प्यूटर में के = थाउजेंड )
28. न्यूयार्क स्टाक एक्सचेंज में सूचीबह् होने वाली भारत की पहली सॉफ्टवेयर कंपनी सी है?— सिल्वर लाइन टेक्नोलॉजीस ( मुंबई )
29. इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का मुख्यालय कहां है?— हैदराबाद ( आन्ध्र प्रदेश )
30. देश की पहली क्षेत्रीय भाषा कौन सी है, जिसका कीबोर्ड उसकी अपनी भाषा में है?— तमिल
31. ‘परम पदम’ सुपर कम्प्यूटर का विकास किस संस्था द्वारा किया गया है?— पुणे स्थित सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कम्प्यूटिंग ( सी-डीएसी )
32. विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?— 2 दिसम्बर
-
अधिक जानकारी

[Computer] F1 से F12 फंक्शन Key के उपयोग।

फंशन कीस के उपयोग करने के कुछ शॉट्सकट्स  निचे दिए जा रहे है 

F1
इस बटन के द्वारा किसी भी एप्लीकेशन के हेल्प्  को खोलने के लिए किया जाता है।इसके अलावा विंडो के हेल्प्स सेंटर में जाने के लिए Window Key  के साथ F1  का उपयोग करते है।Task Pane को खोलने के लिए।CMOS  में जाने के लिए।
F2
विंडोज में Highlighted   फाइल फोल्डर या आइकॉन का  नाम बदले के लिए।माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में किसी फाइल को खोलने के लिएAlt+Ctrl+F2 का उपयोग करते है।Ctrl+F2 के द्वारा वर्ड की फाइल का प्रिंट प्रीव्यू (Print Preview) देखने के लिए।CMOS सेटअप में जाने के लिए।

F3
windows में Search Features खोलने के लिए।Ms Dos  में आखिरी Command  को दुबारा लिखने के लिए।MsWord  में Upper से Lower case में बदलने और  लाइन के पहले अक्षर को capital letter में लिखने के लिएShift + F3 का उपयोग करते है। Window + F3  के द्वारा माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक में advance find विंडो को खोलने के लिए। Apple Computer  के Mac OS X में Mission Control को खोलने के लिए।  
F4 
Find window  को खोलने के लिए। Explorer और  Internet Explorer में Address bar को खोलने के लिए। Alt + F4 माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में वर्तमान में सक्रिय प्रोग्राम विंडो बंद कर देता है।Ctrl + F4 माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में मौजूदा सक्रिय विंडो के भीतर खुली खिड़की बंद कर देता है।
F5
सभी आधुनिक इंटरनेट ब्राउज़रों में, F5 दबाने पर विंडो में खुले पेज या दस्तावेज़  को फिर से लोड ( Refresh ) करने के लिए । माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में Open the find, replace, and go to  खोले के लिए ।PowerPoint में एक स्लाइड शो शुरू होता है।
F6
इंटरनेट एक्सप्लोरर, Mozila FireFox , और अधिकांश अन्य इंटरनेट ब्राउज़र में कर्सर को Address bar पर  ले जाने के लिए ।Ctrl + Shift + F6  माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में नया दस्तावेज़ को खोलता है।लैपटॉप में वॉल्यूम कम को कम करने के लिए (कुछ लैपटॉप पर)। 
F7
आमतौर पर  माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, आउटलुक,  माइक्रोसॉफ्ट के कार्यक्रमों में  दस्तावेज में व्याकरण के जाँच  लिए इस्तेमाल किया जाता हैShift + F7 highlighted शब्द पर  Thesaurus check को ओन करने के लिए उपयोग किया  जाता है ।मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स में कैरट ब्राउज़िंग  चालू करने के लिए।लैपटॉप में वॉल्यूम  को बढ़ाने  करने के लिए (कुछ लैपटॉप पर)। 
F8
विंडोज स्टार्टअप मेनू में प्रवेश करने के लिए F8 का उपयोग करते है सामान्यतः Windows Safe mode में जाने के लिए इसका इस्तेमाल होता है।Windows Recovery system में जाने के लिए कुछ कंप्यूटर में उपयोग किया जाता  है, लेकिन इसके लिए   Windows Installation  सीडी की आवश्यकता हो सकती हैMac os में सभी कार्यस्थान के लिए एक थंबनेल छवि प्रदर्शित करता है

F9
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में दस्तावेज़ को Refresh करने के लिए।माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक में ई-मेल को भेजने और प्राप्त करने के लिए हैं।Quark 5.0 में Measurements toolbar खोलता है।लैपटॉप स्क्रीन की चमक को कम करने के लिए (कुछ लैपटॉप पर)।   मैक ओएस 10.3 या बाद के वर्जन , एक ही कार्यक्षेत्र में एक Window  के लिए एक थंबनेल प्रदर्शित करता है।
एप्पल कंप्यूटर  मैक ओएस एक्स में  एक ही समय में मिशन कंट्रोल खोलता है इसके लिए   Fn कुंजी और F9 को उपयोग करते है। 
F10
माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में  खुले हुए एप्लीकेशन को मेनू बार में activate करता है।Shift + F10 highlighted icon, file, or Internet link पर राइट-क्लिक करने के लिए।HP और Sony  कम्प्यूटर्स में hidden recovery partition को access करने के लिए।
CMOS सेटअप में जाने के लिए ।
लैपटॉप स्क्रीन की चमक को बढ़ाने के लिए (कुछ लैपटॉप पर) 
मैक ओएस 10.3 या बाद के वर्जन ,  सभी  सक्रिय कार्यक्रम के  खुले विंडो को दिखाता है।
F11
सभी आधुनिक इंटरनेट ब्राउज़रों में पूर्ण स्क्रीन मोड से बाहर निकलने के लिए ।कंट्रोल + F11 के द्वारा कई  Dell Computers  पर hidden recovery partition को access करने के लिएeMachines, Gateway, और  Lenovo computers पर hidden recovery partition को access करने के लिए।मैक ओएस 10.4 में , सभी Active Applications को Hide या Show करने के लिए।
F12
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में खुले डॉक्यूमेंट को save as  करने के लिए ।कंट्रोल + F12 के Word  में एक दस्तावेज़ को खोलता है।Shift + F12 (Ctrl + s ) की तरह माइक्रोसॉफ्ट वर्ड दस्तावेज़ में  Save करता है।Ctrl + Shift + F12 के द्वारा  माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में एक दस्तावेज़ को प्रिंट करने के लिए ।माइक्रोसॉफ्ट अभिव्यक्ति वेब ( Microsoft Expression Web) में एक पृष्ठ का पूर्वावलोकन करने के लिए ।Firebug या ब्राउज़र में  डिबग उपकरण Debug Tool को खोलने के लिए ।एक एप्पल मैक ओएस 10.4  में  डैशबोर्ड छुपाता है।कंप्यूटर stratup में Bootable  Device  लिस्ट  में किसी एक  से कंप्यूटर को बूट करवाने के लिए f12 कुंजी का प्रयोग करते है।   (हार्ड ड्राइव, सीडी या डीवीडी ड्राइव, फ्लॉपी ड्राइव, यूएसबी ड्राइव, नेटवर्क) से बूट करने के लिए एक अलग डिवाइस का चयन करने के लिए।
-
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

[Computer] इंटरनेट प्रश्नोत्तर भाग - 7...।

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी : इंटरनेट
1. विश्व का सबसे बड़ा कम्प्यूटर नेटवर्क का नाम क्या हैं?— इंटरनेट
2. ई-मेल के जन्मदाता कौन हैं?— रे. टॉमलिंसन
3. इंटरनेट में प्रयुक्त www  का पूरा रूप क्या है?—world wide web
4. बर्ल्ड वाइड बेव ( www ) के आविष्कारक कौन हैं?— टिम वर्नर्स-ली
5. इंटरनेट पर विश्व का प्रथम उपन्यास का नाम बताएं?— राइडिंग द बुलेट
6. देश का प्रथम साइबर अपराध पुलिस स्टेशन कहाँ है?— कटक ( ओडिशा )
7. http का पूर्णरूप क्या है?— Hyper Text Transfer protocol
8. भारत की पहली ऐसी पार्टी कौन-सी है, जिसने इंटरनेट पर अपनी वेबसाइट बनाई।— भारतीय जनता पार्टी
9. वह भारतीय राज्य जिसने पहली बार इंटरनेट पर राज्य की टेलीफोन डाइरेक्टरी उपलब्ध कराई?— सिकिकम
10. गूगल, याहू, एमएसएन व रैडिफ क्या है?— इंटरनेट सर्च इंजन
11. फ्री ई-मेल सेवा हाटमेल ( Hot mail ) के जन्मदाता कौन हैं?— सबीर भाटिया
12. इंटरनेट का जन्मदाता किसे कहा जाता है?— विंटन जी. सर्फ
13. किस प्रणाली में इंटरनेट द्वारा व्यापार किया जाता है?— ई-कॉमर्स
14. ई-मेल का पूरा रूप क्या है?— Electronic Mail
15. वह प्रथम पत्र-पत्रिकाएं जो इंटरनेट पर उपलब्ध हुई?— द हिन्दू ( पत्र ) व इणिडया टूडे ( पत्रिका )
16. इंटरनेट का आरंभ 1969 में किस विभाग द्वारा अर्पानेट ( ARPANET–Advanced Research Project Agency Net ) द्वारा किया गया?— अमेरिकी रक्षा विभाग
17. इंटरनेट का पहला सफल सॉफ्टवेयर कौन-सा है?— मोजेक (MOSAIC)
18. भारत में इंटरनेट सेवा का प्रारंभ कब हुआ?— 15 अगस्त, 1995
19. भारत में इंटरनेट उपलब्ध कराने वाली पहली कम्पनी कौन-सी हैं?— विदेश संचार निगम लि. ( VDNL)
20. भारत में इंटरनेट सेवा प्रारंभ करने वाली निजी क्षेत्र की पहली कम्पनी कौन-सी है?— सत्यम इंफो वे
21. कैरियर सलाह से सम्बनिधत हिन्दी की पहली वेबसाइट कौन-सी है?— कैरियर सलाह डॉट कॉम
22. ई-कोर्ट की अवधारणा लागू करने वाला भारत का प्रथम उच्च न्यायालय कौन-सा है?— दिल्ली उच्च न्यायालय
23. आनलाइन वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराने वाला भारत का पहला राज्य कौन-सा है?— गुजरात

[Computer] ऑब्जेक्टिव प्रश्नोत्तर भाग - 6...।

1. स्टोरेज की थोड़ी सी जगह में बहुत सी फाइलों को स्टोर करने के लिए निम्न में से किसका प्रयोग किया जा सकता है?
(A) फाइल एडजेस्टमेंट (B) फाइल कॉपिंग (C) फाइल रीडिंग (D) इनमें से कोई नहीं
Ans : (A)

2. डिस्क को ट्रैकों और सेक्टरों में बाँटने वाली प्रक्रिया क्या कहलाती है–
(A) ट्रैकिंग (B) फॉरमैटिंग (C) क्रैशिंग (D) एलॉटिंग
Ans : (B)

3. यदि एक्सेल वर्कशीट को पावर पांइट प्रेजेंटेशन में इस्तेमाल करने के लिए लिंक करना हो तो निम्न को किल्क करना चाहिए?
(A) एडिट, पेस्ट स्पैशल (B) एडिट, पेस्ट (C) एडिट, कॉपी (D) फाइल, कॉपी
Ans : (C)

4. निम्न में से कौन–सा हार्डवेयर है, सॉफ्टवेयर नहीं?
(A) एक्सेल (B) प्रिंटर ड्राइवर (C) ऑपरेटिंग सिस्टम (D) कंट्रोल यूनिट
Ans : (D)

5. सेलेक्टेड टेक्स्ट को सभी कैपिटल लेटर्स में चेन्ज करने के लिए, चेन्ज केस बटन किल्क कर फिर किसे किल्क करें–
(A) UPPERCASE (B) UPPER ALL (C) Caps Lock (D) लॉक अपर
Ans : (A)

6. माडयूलेटर–डी माडयुलेटर का सामान्य नाम है–
(A) माडेम (B) जाइनर (C) नेटवर्कर (D) कनेक्टर
Ans : (A)

7. कितने किलोबाइट से एक मेगाबाइट बनता है?
(A) 128 (B) 1024 (C) 256 (D) 512
Ans : (B)

8. सूचना राजपथ किसे कहते हैं?
(A) इलेक्ट्रॉनिक मेल को (B) सेल्युलर फोन को (C) इन्टरनेट को (D) बेवसाइट को
Ans : (C)

9. एक्सेल में, एक्टिव सेल का कन्टेन्ट किस में डिस्प्ले होता है।
(A) फुटर बार (B) टूल बार (C) टास्क बार (D) फार्मूला बार
Ans : (D)

10. विंडोज ME में, ME से क्या शब्द बनता है?
(A) Millennium (B) Micro-Expert (C) Macro-Expert (D) Multi-Expert
Ans : (A)

11. निम्न में से सबसे तेज, सबसे बड़ा और सबसे महंगा कम्प्यूटर कौन सा है?
(A) नोटबुक (B) पर्सनल कम्प्यूटर (C) लैपटाप (D) सुपर कम्प्यूटर
Ans : (D)

12. HTML डॉक्युमेंट बनाने के लिए निम्न में से किसकी जरूरत होती है?
(A) ब्राउजर (B) इंटरनेट (C) टेक्स्ट एडिटर (D) सर्च इंजिन
Ans : (C)

13. कम्प्यूटर ट्रांसलेशन प्रोग्राम के बिना सीधे किस भाषा के समझता है?
(A) BASIC लैंग्वेज (B) एसेम्बली लैंग्वेज (C) हाई लेवल लैंग्वेज (D) मशीन लैंग्वेज
Ans : (D)

14. एक्सेल में बहुत सी वर्कशीटों को सलेक्ट करने के लिए शीट टैब को किल्क करते समय निम्न कुंजी का प्रयोग भी किया जाना चाहिए?
(A) शिफ्ट (B) आल्ट (C) कंट्रोल (D) इन्सर्ट
Ans : (A)

15. निम्न में से कौन–सा सिस्टम यूनिट का भाग है?
(A) मॉनिटर (B) CPU (C) CD-ROM (D) फ्लॉपी डिस्क
Ans : (B)

16. पहले से ऑन कम्प्यूटर को रीस्टार्ट करने को क्या कहते हैं?
(A) लागिंग ऑफ (B) कोल्ड बूटिंग (C) शट डाउन (D) वार्म बूटिंग
Ans : (D)

17. उस फाइल को क्या कहते हैं जो ईमेल से जुड़ी होती है और ईमेल प्राप्त करने वाले को भेजा जाती है?
(A) एनेक्शर (B) एपैंडेज (C) ऐड–ऑन (D) अटैचमेंट
Ans : (D)

18. इंटरनेट पर सर्वर से सूचना प्राप्त करने के कम्प्यूटर के प्रोसैस का अर्थ निम्न में से कौन–सा है?
(A) आउटपुटिंग (B) डाउनलोडिंग (C) इनपुटिंग (D) अपलोडिंग
Ans : (B)

19. इन्स्ट्रक्शनों के उस समूह को क्या कहते हैं जो कम्प्यूटर को बताता है कि क्या करना है?
(A) मेन्टर (B) इन्स्ट्रक्टर (C) कम्पाइलर (D) प्रोग्राम
Ans : (D)

20. एसेम्बली लैंग्वेज क्या है?
(A) मशीन लैंग्वेज (B) हाई–लेवल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (C) लो–लेवल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (D) कंप्यूटर असेम्बल करने के लिए लैंग्वेज
Ans : (C)
-
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

[Computer] स्टोरेज डिवाइस की जानकारी।

Computer Memory

Bit: Bit का मतलब Binary Digit है।  bit दो अंको यथा 0 व 1 का बना होता है।  कंप्यूटर में डाटा का प्रवाह binary digits में ही होता है।  
Nibble : 4 बिट का समूह Nibble कहलाता है।  
Byte : 8  बिट का समूह Byte कहलाता है।  

Memory Units 
Bit कंप्यूटर Computer Memory की सबसे छोटी यूनिट है वही TeraByte को सबसे बड़ी यूनिट मन जाता है।

क्रम संख्या 

Memory Unit                

विवरण 

1

 Byte

1 Byte = 8 Bit

2

Kilobyte 

1 Kilobyte (KB) = 1024 Bytes

3

Megabyte 

1 Megabyte (MB) = 1024 KB

4

GigaByte 

1 GigaByte (GB) = 1024 MB

5

TeraByte 

1 TeraByte (TB)= 1024 GB

6

PetaByte 

1 PetaByte (PB) = 1024 TB

Computer memory को मुख्यतया दो भागो में बांटा जा सकता है।

Primary Memory Secondary Memory

Primary MemoryPrimary Memory को Main Memory या Volatile Memory भी कहा जाता है।  ये कंप्यूटर की tomporary memory होती है जिसमे data storage और instructions कंप्यूटर के पावर on रहने तक ही store रहते है।   Primary Memory कंप्यूटर की internal memory होती है।  Primary Memory ही कंप्यूटर को working space प्रदान करती है। उदहारण : RAM और ROM

RAM 

RAM का पूरा नाम Random Access Memory है। यह Read और Write मेमोरी कहलाती है।  

ROM

ROM का पूरा नाम Read Only Memory है।इसमें data storage और programmes permanantly स्टोर होते है। ROM पर manufactrers द्वारा store किये हुए कुछ standard processing programmes होते है।  ROM  केवल CPU द्वारा ही पढ़ी जा सकती है तथा इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता है। Basic input /outpt programmes ROM पर ही stored होते है ROM primary मेमोरी होते हुए भी Non-Volatile Memory है।  

अन्य Primary Memories 

Programmable Read Only Memory (PROM)Erasable Programmable Read Only MemoryCache Memory: इसको CPU मेमोरी भी कहा जाता है। यह एक प्रकार की RAM ही है परन्तु कंप्यूटर का microprocessor एक normal RAM  से Cache Memory को तेजी से access करता है। Register  2. Secondary Memory 

यह Non-Volatile Memory कहलाती क्युकि  कंप्यूटर का पावर ऑफ करने के बाद भी stored रहती है।

यह external और permanent memory होती है।  

उदहारण : floppy disks, magnetic tapes, magnetic disks जैसे कि Compact Disk (CD), Digital Versatile Disk (DVD), Blue ray disks, Hard Disk Drives, Flash drives (pen drive) आदि।

Floppy disks - ये आजकल चलन में नहीं है।  

Compact Disk (CD)- सामान्यतया 700 MB की होती है। यह दो प्रकार की होती है - CD-R तथा CD-RW

Digital Versatile Disk (DVD) -सामान्यतया 4.7 GB की होती है परन्तु यह 4.7 GB से 17  GB तक की हो सकती है। यह भी दो प्रकार की होती है - DVD-R तथा DVD-RW

Blue ray disks- सामान्यतया 25 GB से 50 GB की होती है

Hard Disk Drives - data transfer rate सबसे अधिक होती है। यह 128 GB से कई TB तक की आती है। 

Flash drives - सामान्यतया 2 GB से 16 GB की होती है। 

[Computer] माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस।

माइक्रोसॉफ़्ट ऑफ़िस (अंग्रेज़ी: Microsoft Office) माइक्रोसॉफ़्ट का एक लोकप्रिय ऑफ़िस स्वीट है| माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एक ऐसा पैकेज है जिसके द्वारा ऑफिस का सभी कार्य किये जा सकते है। हम जानते है ऑफिस में कई काम होते है जैसे पत्र का प्रारूप तैयार करना, गणना, सुचित्रित कार्य, प्रस्तुतीकरण, डाटाबेस प्रबंधन एवं ई-मेल आदि। इन सभी कार्य को कंप्यूटर के माध्यम से करने के लिए सॉफ्टवेयर का पैकेज माइक्रोसॉफ्ट ने तैयार किया है।

इतिहास - माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस सर्वप्रथम सन् 1989 में माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन द्वारा मैक-ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए शुरू किया गया। विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए 1990 में प्रथम संस्करण लाया गया [1]। माइक्रोसॉफ़्ट ऑफ़िस-2016 इसका वर्तमान संस्करण है।
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस पैकेज के प्रमुख सॉफ्ट्वेयर निम्न प्रकार हैं -
माइक्रोसॉफ़्ट वर्ड
माइक्रोसॉफ़्ट ऍक्सल
माइक्रोसॉफ़्ट पावरप्वाइण्ट
माइक्रोसॉफ़्ट एक्सेस
माइक्रोसॉफ़्ट पब्लिशर
माइक्रोसॉफ़्ट लिंक
माइक्रोसॉफ़्ट वननोट
माइक्रोसॉफ़्ट आउटलुक
माइक्रोसॉफ़्ट इंफ़ोपाथ डिज़ानर
माइक्रोसॉफ़्ट स्काइड्राइव प्रो २०१३

[Computer] ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है?

आपरेटिंग सिस्टम (Operating System) या प्रचालन तन्त्र साफ्टवेयर का समूह है जो कि आंकड़ों एवं निर्देश के संचरण को नियंत्रित करता है। यह हार्डवेयर एवं साफ्टवेयर के बीच सेतु का कार्य करता है और कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर घटक होता है।

आपरेटिंग सिस्टम की सहायता से ही कंप्यूटर में स्थापित प्रोग्राम चलते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर का मेरुदंड होता है, जो इसके सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर को नियंत्रण में रखता है। यह अनधिकृत व्यक्ति को कंप्यूटर के गलत प्रयोग करने से रोकता है।

आपरेटिंग सिस्टम अपने पास आने वाले कार्य के निवेदन को पूर्ण करना एवं इनकी वरीयता को भी ध्यान में रखता है। इसकी मदद से एक से ज्यादा सीपीयू में भी प्रोगाम चलाए जा सकते हैं। इसके अलावा संगणक संचिका को पुनः नाम देना, डायरेक्टरी की विषय सूची बदलना, डायरेक्टरी बदलना आदि कार्य भी प्रचालन तंत्र के द्वारा किए जाते है।

आपरेटिंग सिस्टम (Operating System) के प्रमुख उदहारण है: डॉस (DOS), यूनिक्स, विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम (2000, XP, Vista, Windows 8, Windows 10), लिनक्स एवं एंड्राइड एक प्रमुख प्रचालन तंत्र हैं।

[Computer] कंप्यूटर नेटवर्क क्या होता है?

कंप्यूटर नेटवर्क दो या दो से अधिक परस्पर जुडे हुए कम्प्यूटर, डिवाइस और उन्हें जोडने वाली व्यवस्था को कहते हैं। ये कम्प्यूटर आपस में इलेक्ट्रोनिक सूचना का आदान-प्रदान कर सकते हैं और आपस में तार या बेतार से जुडे रहते हैं।
सूचना का यह आवागमन खास परिपाटी से होता है, जिसे प्रोटोकॉल कहते हैं और नेटवर्क के प्रत्येक कम्प्यूटर को इसका पालन करना पड़ता है। कई नेटवर्क जब एक साथ जुड़ते हैं तो इसे इंटरनेटवर्क कहते हैं जिसका संक्षिप्त रूप इन्टरनेट (Internet) काफ़ी प्रचलित है। अलग अलग प्रकार की सूचनाओं के कार्यकुशल आदान-प्रदान के लिये विशेष प्रोटोकॉल हैं।
सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए एनालॉग तथा डिजिटल विधियों का प्रयोग होता है। नेटवर्क के उपादानों में तार, हब, स्विच, राउटर आदि उपकरणों का नाम लिया जा सकता है। स्थानीय कम्प्यूटर नेटवर्किंग में बेतार नेटवर्क का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।

लोकल एरिया नेटवर्क (LAN): एक खास छोटी दूरी के संगणकों को जोड़ने के काम आने वाला नेटवर्क। इसमें डाटा के आदान-प्रदान की गति तीव्र होती है और इसका संचालन और देखरेख एक संस्था या समूह मात्र द्वारा संभव हो पाता है। उदाहरणस्वरूप एक कॉलेज के विभिन्न विभागों तथा छात्रावासों के बीच का नेटवर्क।

महानगर एरिया नेटवर्क (MAN): यह नेटवर्क एक शहर से दूसरे शहर के बीच जुड़े होते हैं एवं क्षेत्र अधिक होता है। राउटर, स्विच और हब्स मिलकर एक मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क का निर्माण करता है।

वाइड एरिया नेटवर्क (WAN): दूरस्थ संगणकों को जोड़ने में प्रयुक्त। इसमें आदान-प्रदान की गति कम होती है तथा अक्सर बाहर के सेवा प्रदाता पर निर्भर रहना पड़ता है। उदाहरण के लिए किसी कंपनी के बेंगलुर और मुंबई स्थित कार्यालयों के संगणकों को जोड़ने की व्यवस्था जिसके लिए BSNL या किसी अन्य इंटरनेट सेवा प्रदाता पर निर्भर रहना पड़ता है।
हब (Hub): हब एक हार्डवेयर डिवाइस है जिसमे ईथरनेट केबल के माध्यम से दो या उससे अधिक उपकरणों को आरजे 45 या अन्य कनेक्टर से जोड़ा जाता है। हब OSI मॉडल की फिज़िकल लेयर (लेयर 1) में काम करते हैं। हब एक सरल प्रसारण नेटवर्क उपकरण है। हब अपनी ओर आने वाले किसी यातायात का प्रबंधन नहीं करते और किसी भी पोर्ट से आने वाला पैकेट अन्य सभी पोर्ट पर प्रसारित हो जाता है।

रिपीटर (Repeater): रिपीटर एक नेटवर्क उपकरण है जिसका उपयोग सिग्नल पाने एवं उन्हें दुरस्त करके दुबारा प्रसारण किया जाता है जिससे सिग्नल लम्बी दुरी तय कर पाते हैं। रिपीटर OSI मॉडल की पहली परत पर उपयोग में होता है।

ब्रिज (Bridge): नेटवर्क ब्रिज का उपयोग दो या उससे अधिक अलग नेटवर्क को जोड़ने के लिए होता है । जैसे बस एवं रिंग नेटवर्क को जोड़ने के लिए ब्रिज डिवाइस का उपयोग किया जाता है। ब्रिज का उपयोग बड़े नेटवर्क को छोटे खंडों में विभाजित करने के लिए भी किया जा सकता है। ब्रिज नेटवर्क डिवाइस लेयर 1 एवं लेयर 2 दोनों पर काम करता है ।

राऊटर (Router): राऊटर एक नेटवर्किंग उपकरण है जो कंप्यूटर नेटवर्क के बीच डाटा पैकेट को फॉरवर्ड करता है एवं कनेक्शन प्रदान करता है। रूटर OSI मॉडल की तीसरी परत, नेटवर्क परत पर काम करता है। राऊटर की खाशियत यह है की यह एक समझदार उपकरण है जो डाटा पैकेट को ट्रांसफर करने का उपयुक्त रास्ता चुनता है एवं डेटा आगे भेजता है।

मॉडेम (MODEM): मॉडेम, मॉडुलेटर-डीमॉडुलेटर (MOdulator-DEModulator) का संक्षिप्त रूप है। यह एक ऐसी युक्ति (डिवाइस) है जो किसी आंकिक (डिजिटल) सूचना को मॉडुलेट करके एनॉलॉग (analog) प्रारूप में भेजती है और जो एनॉलॉग प्रारूप में इसे सिगनल मिलता है उसे डी-मॉडुलेट करके डिजिटल रूप में ग्रहण करती है। यह किसी संचरण के माध्यम (transmission media) और आंकिक मशीन (जैसे कम्प्यूटर) के बीच संचार स्थापित करने के लिये आवश्यक अवयव है।