अविष्कार दोहे में
जय न्यूटन विज्ञान के आगर, गति खोजत ते भरि गये सागर ।
ग्राहम् बेल फोन के दाता, जनसंचार के भाग्य विधाता ।
बल्ब प्रकाश खोज करि लीन्हा, मित्र एडीशन परम प्रवीना ।
बायल और चाल्स ने जाना, ताप दाब सम्बन्ध पुराना ।
नाभिक खोजि परम गतिशीला, रदरफोर्ड हैं अतिगुणशीला ।
खोज करत जब थके टामसन, तबहिं भये इलेक्ट्रान के दर्शन ।
जबहिं देखि न्यट्रोन को पाए, जेम्स चैडविक अति हरषाये ।
भेद रेडियम करत बखाना, मैडम क्यूरी परम सुजाना ।
बने कार्बनिक दैव शक्ति से, बर्जीलियस के शुद्ध कथन से ।
बनी यूरिया जब वोहलर से, सभी कार्बनिक जन्म यहीं से ।
जान डाल्टन के गूँजे स्वर, आशिंक दाब के योग बराबर ।
जय जय जय द्विचक्रवाहिनी, मैकमिलन की भुजा दाहिनी ।
सिलने हेतु शक्ति के दाता, एलियास हैं भाग्यविधाता ।
सत्य कहूँ यह सुन्दर वचना, ल्यूवेन हुक की है यह रचना ।
कोटि सहस्र गुना सब दीखे, सूक्ष्म बाल भी दण्ड सरीखे ।
देखहिं देखि कार्क के अन्दर, खोज कोशिका है अति सुन्दर ।
काया की जिससे भयी रचना, राबर्ट हुक का था यह सपना ।
टेलिस्कोप का नाम है प्यारा, मुट्ठी में ब्रम्हाण्ड है सारा ।
गैलिलियो ने ऐसा जाना, अविष्कार परम पुराना ।
विद्युत है चुम्बक की दाता, सुंदर कथन मनहिं हर्षाता ।
पर चुम्बक से विद्युत आई, ओर्स्टेड की कठिन कमाई ।
ओम नियम की कथा सुहाती, धारा विभव है समानुपाती ।
एहि सन् उद्गगम करै विरोधा, लेन्ज नियम अति परम प्रबोधा ।
चुम्बक विद्युत देखि प्रसंगा, फैराडे मन उदित तरंगा ।
धारा उद्गगम फिरि मन मोहे, मान निगेटिव फ्लक्स के होवे ।
जय जगदीश सबहिं को साजे, वायरलेस अब हस्त बिराजै ।
अलेक्जेंडर फ्लेमिंग आए, पैसिंलिन से घाव भराये ।
आनुवांशिकी का यह दान, कर लो मेण्डल का सम्मान ।
डा रागंजन सुनहु प्रसंगा, एक्स किरण की उज्ज्वल गंगा ।
मैक्स प्लांक के सुन्दर वचना, क्वाण्टम अंक उन्हीं की रचना ।
फ्रैंकलिन की अजब कहानी, देखि पतंग प्रकृति हरषानी ।
डार्विन ने यह रीति बनाई, सरल जीव से सॄष्टि रचाई ।
परि प्रकाश फोटान जो धाये, आइंस्टीन देखि हरषाए ।
षष्ठ भुजा में बेंजीन आई, लगी केकुले को सुखदाई ।
देखि रेडियो मारकोनी का, मन उमंग से भरा सभी का ।
कृत्रिम जीन का तोहफा लैके, हरगोविंद खुराना आए ।
ऊर्जा की परमाणु इकाई, डॉ भाषा के मन भाई ।
थामस ग्राहम अति विख्याता, गैसों के विसरण के ज्ञाता ।
जो यह पढ़े विज्ञान चालीसा, देइ उसे विज्ञान आशीषा ।
श्री "निशीथ" अब इसके चेरा, मन मस्तिष्क में इसका डेरा ।
विज्ञान खोज चालीसा
प्रमुख अविष्कार एवं उनके अविष्कारक ( Invention & Inventors)
अविष्कार/
अविष्कारक
1.पेंट
शालीमार
2.परमाणु विखण्डन
रदर फोर्ड
3.एक्सरे
डब्लू के रोन्टजन
4.गन पाऊडर
रोजर बेकन
5.ऑक्सीजन
जे प्रिस्टले
6.सेल्युलाईड
हयात
7.पिरियादिक टेबल
मेण्डलिफ्
8.अनुवांशिकता के नियम
ग्रेगरी मेडल
9.प्रकाश का एलेक्ट्रोमेसेट सिद्धान्त
मैक्सवेल
10.जेनेटिक कोड तथा कृतिम जीन
हरगोविंद मारकोनी
11.फ़िल्म तथा फोटोग्राफी
कोडक
12.रबर पकाने की कला
गुड़ ईयर
13.मानसिक विश्लेषण
फ्रायड
14.क्वाण्टम थ्योरी
मैक्स प्लेंक
15.फारेनहाइट थर्मामीटर
फारेनहाइट
16.रेडियम
मैडम क्यूरी
17.न्युट्रान
चैडविक
18.हाइड्रोजन पानी की संरचना
कैन्वेडिस्
19.इलेक्ट्रान सूक्ष्मदर्शी
नॉल तथा इस्का
20.D. N. A. का द्विगुणन
गोडरे एवम् रोरमक
21.रासायनिक प्राकृति
वाटसन एवम् क्रिक
22.पोलियो वैक्सीन
शल्क
23.मलेरिया चिकित्सा
रोनाल्ड रॉस
24.हिड्रोफोबिआ चिकित्सा
लुइ पाश्चर
25.चेचक का टीका
एडवर्ड जेनर
26.रक्त परिवहन
विलियम हार्वे
27.पेंसिलीन
अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
28.हैजे का टीका , TB चिकित्सा
राबर्ट कोच
29.इन्सुलिन
ऍफ़ बैन्टिन
30.रेफ्रिजरेटर
फर्डिनेंड कैरे
31.फ़ाउंटेन पेन
वाटरमैन
32.एरोप्लेन
राइट ब्रदर
33.राडार
वाटसन वाट
34.ट्रांजिस्टर
डब्लू शोकले
35.टाइपराइटर
शोल्ज
36.मिलिट्री टैंक
स्विटन
37.रायफ़ल की मैगजीन
मौसर
38.बाईसकिल
मैकमिलन
39.टेलिस्कोप
गैलेलियो
40.मशीनगन
जेम्स पकल
41.सेफ्टीरेजर
जिलेट
42.डायनेमो
माइकल फैराडे
43.रबर टॉपर
थॉमस कॉक
44.सेफ्टी लैंप
हम्फ्री डेवी
45.रिवाल्वर
कोल्ट
46.छापाखाना
गुटेनवर्ग
47.सबमैरीन
बुशवेल
48.हेलीकाप्टर
ए ओहमिसन
49.टेलीफोन , माइक्रोफोन
ग्राहम बेल
50.मोटर कार मैन्युफैक्चरर
हेनरी फोर्ड
51.कंप्यूटर
चार्ल्स बैवेज
52ऑटोमोबाइल
जी डेमलर
53.विद्युत् धारा तथा बैटरी
वोल्ट
54.इलेक्ट्रान
जे जे थॉमसन
55.लोकोमोटिव
रिचर्ड ट्रवथिक
56.परमाणु सरंचना , इलेक्ट्रानिक थ्योरी
बोहर
क्रेस्को ग्राफ
जे सी बॉस
57.कास्मिक किरणे
आर ए मिलिगन
58.विद्युत् चालकता
बेंजामिन फ्रैंकलिन
59.टेलीविजन
जे एल बेयर्ड
60.रेडियो एक्टिविटी
हेनरी वेक्युलर
61.ताप का गतिवादी सिद्धान्त
कैल्विन
62.नेत्रहीनो के पढ़ने लिखने की लिपि
लुइस ब्रेल
63.रेडियो तथा वायरलेस टेलीग्राफी
जी मारकोनी
64.बैरोमीटर
टोरिसेलि
65.लीवर का सिद्धान्त , आपेक्षिक घनत्व
आर्कमिडीज
66.बुद्धि परीक्षा
विनेट
67.शार्ट हैण्ड
पिटमैन
68.रमन प्रभाव
सी वी रमन
69.लिफ्ट एलिसा
ग्रेव ओटिस
70.भाप का इंजन
जेम्स वॉट
71.गैस इंजन
गैमलर
72.इलेक्ट्रिक बल्ब
थॉमसएल्वा एडिसन
73.एवोग्रेडो की परिकल्पना
एवोग्रैडो
74.यूरेनियम की रेडियो एक्टिवता
हेनरी वेक्वरेल
75.लोगोरिथ्म
जॉन नेपियर
76.इस्पात गलाने की प्रक्रिया
हेनरी बेसेमर
77.थर्मस फ्लास्क
डेवर
78.थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी
ए आइंस्टीन
79.रेखा गणित की स्थापना
यूक्लिड
80.डायनामाइट
एल्फ़्रेड नोबेल
81.यूरेनियम का विखण्डन
ओटोहान
82.प्रोटान
गोल्डस्टीन
83.क्लोरीन
शीले
84.पोर्टलैंड सीमेंट
जोसेफ एस्पडीन