loading...

[योजना] महात्मा गांधी रोजगार गारेंटी योजना।

मनरेगा
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) अपनी शुरुआत के पांच वर्ष पूरा करने जा रहा है। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में 2 फरवरी, 2006 से यह अधिनियम अस्तित्व में आया था। तब से अब तक लाखों ग्रामीण गरीबों के लिए रोजगार सृजित कर इसने लोगों की जिंदगी में गहरी पैठ बना ली है। देश के 625 से अधिक जिलों में फैला यह कार्यक्रम संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है। ग्रामीण भारत की उत्पादकता वृद्धि, खरीद क्षमता में वृद्धि, विस्थापन की समस्या में कमी और टिकाऊ संपत्ति के सृजन में इस कार्यक्रम ने योगदान दिया है।

उद्देश्य----------: -इस अधिनियम का उद्देश्य ग्रामीण लोगों की आजीविका सुरक्षा को बढ़ाना है। इसके तहत ग्रामीण परिवारों के बेरोजगार, पर अकुशल काम करने के इच्छुक सदस्यों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों का रोजगार छत्तीसगढ़ में अभी 150 दिनों का रोजगार मुहैया कराया जाता है। जल संरक्षण, सूखे से बचाव, सिंचाई, भूमि विकास, परंपरागत जलस्रोतों का कायाकल्प, बाढ़ नियंत्रण और जलनिकासी के कार्य, गांवों का शहरों से संपर्क निर्माण और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/बीपीएल/इंदिरा आवास योजना के लाभान्वितों/भूसुधार लाभान्वितों/लघु और सीमांत किसानों की जमीनों पर कार्य, इस योजना के तहत किए जाते हैं।

सड़क यातायात संकेत।

[Science] वसा।

•वसा शरीर को क्रियाशील बनाए रखने में सहयोग करती है। वसा शरीर के लिए उपयोगी है, किंतु इसकी अधिकता हानिकारक भी हो सकती है। यह मांस तथा वनस्पति समूह दोनों प्रकार से प्राप्त होती है। इससे शरीर को दैनिक कार्यों के लिए शक्ति प्राप्त होती है।

•वसा को शक्तिदायक ईंधन भी कहा जाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए 100 ग्राम चिकनाई का प्रयोग करना आवश्यक है। इसको पचाने में शरीर को काफ़ी समय लगता है। यह शरीर में प्रोटीन की आवश्यकता को कम करने के लिए आवश्यक होती है।

•वसा का शरीर में अत्यधिक मात्रा में बढ़ जाना उचित नही होता । यह संतुलित आहार द्वारा आवश्यक मात्रा में ही शरीर को उपलब्ध कराई जानी चाहिए। अधिक मात्रा जानलेवा भी हो सकती है।

•खाद्य पदार्थों दो प्रकार की वसा होती है: संतृप्त (Saturated), असंतृप्त (Unsaturated) वसा। संतृप्त वसा नुकसानदेह कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती है, इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए। मक्खन, शुद्ध घी, वनस्पति घी, नारियल और ताड़ का तेल संतृप्त वसा के प्रमुख स्रोत हैं।  असंतृप्त वसा सीमित मात्रा में ठीक कही जा सकती है। असंतृप्त वसा के प्रमुख स्रोत मूंगफली, सरसों, सूरजमुखी, सोयाबीन तेल हैं ।

भारत के प्रमुख बंदरगाह।

भारत के प्रमुख बंदरगाह

1. कलकत्ता बंदरगाह (डायमंड हार्बर):-
- नदी बंदरगाह (हुगली नदी पर स्थित)
- इससे दक्षिण पूर्वी एशिया, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड के लिये आयात-निर्यात होता हैं।

2. हल्दिया:-
- कलकत्ता बंदरगाह के दक्षिण में हुगली नदी पर कलकत्ता के भार को कम करने हेतु बनाया गया।
- यहां तेलशोधन कारखाना भी हैं।

3. पाराद्विप (प्रदीप बंदरगाह):-
- उड़ीसा, इससे लौह-अयस्क व कोयला का निर्यात होगा।

4. विशाखापट्टनम:-
- आंध्रप्रदेश, भारत का सबसे गहरा बंदरगाह। कच्चा तेल व पेट्रोलियम उत्पादन हेतु प्रसिद्ध।

5. चैन्नई:-
- तमिलनाडु में, भारत का दूसरा सबसे बड़ा यातायात घनत्व वाला बंदरगाह और भारत का सबसे पुराना कृत्रिम बंदरगाह।
- उरर्वक खनिज, लौह, पैट्रोलियम उत्पादन व्यापार हेतु प्रसिद्ध।

6. तुपीकोरन (थीरूवियोचिदंबनाथ):-
- तमिलनाडु के दक्षिण तट पर स्थित (पूर्वी तट पर)

7. कोचीन:-
- केरल में स्थित प्राकृतिक बंदरगाह।
- चाय, कॉफी व मसालों के निर्यात के लिये प्रसिद्ध।

8. न्यू मंगलोर:-
- कर्नाटक में, लौह अयस्क का आयात-निर्यात।
- कुद्रमुख की खान से लोहा इसी बंदरगाह से निर्यात होता हैं।

9. मर्मगोहा:-
- गोवा में स्थित

10. न्हावाशोवा:-
- जवाहरलाल नेहरू (महाराष्ट्र में स्थित), शुष्क सामाग्री के व्यापार हेतु प्रसिद्ध।
- नई तकनीकी हेतु प्रसिद्ध (मुम्बई का भार कम करने हेतु)

11. मुम्बई (द्विप):-
- पश्चिमी तट का सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह।
- सर्वाधिक आयात करने वाला बंदरगाह (भारत का 20% व्यापार यही से)।
- पैट्रोल व शुष्क निर्मित सामग्री।

12. कांडला:-
- ज्वारीय बंदरगाह, प्राकृतिक।
- कच्चा तेल, पैट्रोल, खाद्य तेल, नमक, कपास

13. पोर्ट ब्लेयर:-
- अंडमान निकोबार। 2010 में तेरहवें बंदरगाह के रूप में मान्यता

[GKtrick] ग्रीन हाउस गैसों के नाम याद रखने की ट्रिक।

ट्रिक वाक्य (Trick Sentence ):

"मीना का जलवा"

विश्लेषण :
मी-----यानि मीथेन
ना-----यानी नाइट्रोस ऑक्साइड
का----यानि कार्बन डाई ऑक्साइड
जलवा------यानि जल वाष्प
ओ--------यानि ओजोन।
-
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

[Science] कार्बोहाइड्रेड्स - श्रोत,प्रकार एवं तथ्य।

• कार्बोहाइड्रेट्स, कार्बनिक पदार्थ हैं जिसमें कार्बन, हाइड्रोजन व आक्सीजन होते है। कुछ कार्बोहाइड्रेट्स सजीवों के शरीर के रचनात्मक तत्वों का निर्माण करते हैं जैसे कि सेल्यूलोज, हेमीसेल्यूलोज, काइटिन तथा पेक्टिन। जबकि कुछ कार्बोहाइड्रेट्स उर्जा प्रदान करते हैं, जैसे कि मण्ड, शर्करा, ग्लूकोज़, ग्लाइकोजेन. कार्बोहाइड्रेट्स स्वाद में मीठा होते हैं।

• कार्बोहाइड्रेट्स शरीर मे शक्ति उत्पन्न करने का प्रमुख स्रोत है। शरीर को शक्ति और गर्मी प्रदान करने के लिए चर्बी की भांति यह कार्य करता है। कार्बोहाइड्रेट्स चर्बी की अपेक्षा शरीर मे जल्दी पच जाते है।

• शरीर को कार्बोहाइड्रेट्स दो प्रकार से प्राप्त होते है, पहला माड़ी अर्थात स्टार्च तथा दूसरा चीनी अर्थात शुगर। गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा, मोटे अनाज तथा चावल और दाल तथा जड़ो वाली सब्जियो मे पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट्स को माड़ी कहा जाता है। केला, अमरूद, गन्ना, चुकंदर, खजूर, छुआरा, मुनक्का, अंजीर, शक्कर, शहद, मीठी सब्जिया, सभी मीठी खाद्य से प्राप्त होने वाले कार्बोहाइड्रेट्स अत्यधिक शक्तिशाली और स्वास्थ्य के लिय लाभदायक होते है

• कार्बोहाइड्रेट्स की अधिकता अनेक खतरनाक जानलेवा रोगो को भी जन्म देती है जिसमे प्रमुख रूप से अजीर्ण, मधुमेह, अतिसार रोग होते है। इसमे अत्यधिक वजन बढ जाने से भी जीवन को खतरा उत्पन्न हो जाता है।

[Science] प्रकश संश्लेषण एवं सम्बंधित तथ्य।

• सजीव कोशिकाओं के द्वारा प्रकाशीय उर्जा को रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करने की क्रिया को प्रकाश संश्लेषण (फोटोसिन्थेसिस) कहते है।

• प्रकाश संश्लेषण वह क्रिया है जिसमें पौधे अपने हरे रंग वाले अंगो जैसे पत्ती, द्वारा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में वायु से कार्बनडाइऑक्साइड तथा भूमि से जल लेकर जटिल कार्बनिक खाद्य पदार्थों जैसे कार्बोहाइड्रेट्स का निर्माण करते हैं तथा आक्सीजन (O2) बाहर निकालते हैं।

• प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में पौधों की हरी पत्तियों की कोंशिकाओं के अन्दर कार्बन डाइआक्साइड और पानी के संयोग से पहले साधारण कार्बोहाइड्रेट और बाद में जटिल काबोहाइड्रेट का निर्माण होता है।

• इस प्रक्रिया में आक्सीजन एवं ऊर्जा से भरपूर कार्बोहाइड्रेट (सूक्रोज, ग्लूकोज, स्टार्च (मंड) आदि) का निर्माण होता है तथा आक्सीजन गैस बाहर निकलती है। जल, कार्बनडाइऑक्साइड, सूर्य का प्रकाश तथा क्लोरोफिल (हरितलवक) को प्रकाश संश्लेषण का अवयव कहते हैं। इसमें से जल तथा कार्बनडाइऑक्साइड को प्रकाश संश्लेषण का कच्चा माल कहा जाता है।

• प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया सबसे महत्वपूर्ण जैवरासायनिक अभिक्रियाओं में से एक है। सीधे या परोक्ष रूप से दुनिया के सभी सजीव इस पर आश्रित हैं। प्रकाश संश्वेषण करने वाले सजीवों को स्वपोषी कहते हैं।

• रासायनिक समीकरण
6 CO2 + 12 H2O + प्रकाश + क्लोरोफिल → C6H12O6 + 6 O2 + 6 H2O + क्लोरोफिल

कार्बन डाईआक्साइड + पानी + प्रकाश + क्लोरोफिल → ग्लूकोज + ऑक्सीजन + पानी + क्लोरोफिल
-
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें।

[अंतरिक्ष] सौरमंडल से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य।

• सूर्य मुख्य रूप से हाइड्रोजन गैस से बना है।

• सौर मंडल में सूर्य और वह खगोलीय पिंड सम्मलित हैं, जो सौर मंडल में एक दूसरे से गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा बंधे हैं।

• पृथ्वी के निकटतम तारा है: प्रॉक्सिमा सेन्टॉरी (4.22 प्रकाश वर्ष)

• सूर्य अपने केंद्र पर एक चक्कर लगाने में 25 करोड़ साल लग जाते हैं । इस अवधि को कॉस्मिक वर्ष कहा जाता है।

• सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुँचाने में लगभग 8.3 मिनट का समय लगता है

• प्रकाश वर्ष दूरी को मापने की एक इकाई है।

• सूर्य या किसी अन्य तारे के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोल पिण्डों को ग्रह कहते हैं।

• अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के अनुसार हमारे सौर मंडल में 8 ग्रह हैं - बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, युरेनस और नेप्चून।

• 8 ग्रहों के अतिरिक्त तीन बौने ग्रह भी हैं - सीरीस, प्लूटो और एरीस।

• बुध सूर्य के सबसे नजदीक ग्रह है।

• शुक्र पृथ्वी के सबसे नजदीक है

• शुक्र गर्म ग्रह है।

• मंगल ग्रह को "लाल ग्रह" भी कहा जाता है

• बृहस्पति सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है।

• टाइटन शनि ग्रह का सबसे बड़ा उपग्रह है।

• चंद्रमा को अपनी धुरी पर घूमने में 27 दिन , 7 घंटे और11 मिनट लगते हैं।

• पृथ्वी का निकटतम तारा अल्फा सेंचुरी है ।

• क्षुद्रग्रह वे ग्रहों के टुकड़े हैं जो मंगल और बृहस्पति की कक्षा के बीच में स्थित है ।

[Award] भारत रत्न से सम्बंधित जानकारी एवं प्राप्तकर्ता।

भारत रत्न

•भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

•यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है।

•इस सम्मान की स्थापना 2  जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी।

•अन्य अलंकरणों के समान इस सम्मान को भी नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता।

•प्रारम्भ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, यह प्रावधान 1955 में बाद में जोड़ा गया।

•सुभाष चन्द्र बोस को घोषित सम्मान वापस लिए जाने के उपरान्त मरणोपरान्त सम्मान पाने वालों की संख्या 11 मानी जा सकती है।

•एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है।

•भारत रत्न के मूल रूप में इस सम्मान के पदक का डिजाइन 35 मिमि गोलाकार स्वर्ण मैडल था। जिसमें सामने सूर्य बना था, ऊपर हिन्दी में भारत रत्न लिखा था और नीचे पुष्प हार था। और पीछे की तरफ़ राष्ट्रीय चिह्न और मोटो था।

•बाद में इस पदक के डिज़ाइन को बदल कर तांबे के बने पीपल के पत्ते पर प्लेटिनम का चमकता सूर्य बना दिया गया। जिसके नीचे चाँदी में लिखा रहता है "भारत रत्न" और यह सफ़ेद फीते के साथ गले में पहना जाता है।

•अब तक भारत रत्न पदक के विजेता निम्न हैं :
1. डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ( 1954 )
2. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ( 1954 )
3. डॉक्टर चन्‍द्रशेखर वेंकटरमण ( 1954 )
4. डॉक्टर भगवान दास ( 1955 )
5. सर डॉ॰ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या ( 1955 )
6. पं. जवाहर लाल नेहरु ( 1955 )
7. गोविंद वल्लभ पंत ( 1957 )
8. डॉ॰ धोंडो केशव कर्वे ( 1958 )
9. डॉ॰ बिधन चंद्र रॉय ( 1961 )
10. पुरूषोत्तम दास टंडन ( 1961 )
11. डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद ( 1962 )
12. डॉ॰ जाकिर हुसैन ( 1963 )
13. डॉ॰ पांडुरंग वामन काणे ( 1963 )
14. लाल बहादुर शास्त्री ( 1966 )
15. इंदिरा गाँधी ( 1971 )
16. वराहगिरी वेंकट गिरी ( 1975 )
17. के. कामराज ( 1976 )
18. मदर टेरेसा ( 1980 )
19. आचार्य विनोबा भावे ( 1983 )
20. खान अब्दुल गफ्फार खान ( 1987 )
21. एम जी आर ( 1988 )
22. डॉ॰ भीमराव रामजी आंबेडकर ( 1990 )
23. नेल्सन मंडेला ( 1990 )
24. राजीव गांधी ( 1991 )
25. सरदार वल्लभ भाई पटेल ( 1991 )
26. मोरारजी देसाई ( 1991 )
27. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ( 1992 )
28. जे आर डी टाटा ( 1992 )
29. सत्यजीत रे ( 1992 )
30. अब्दुल कलाम ( 1997 )
31. गुलजारी लाल नंदा ( 1997 )
32. अरुणा असाफ़ अली ( 1997 )
33. एम एस सुब्बुलक्ष्मी ( 1998 )
34. सी सुब्रामनीयम ( 1998 )
35. जयप्रकाश नारायण ( 1998 )
36. पं. रवि शंकर ( 1999 )
37. अमृत्य सेन ( 1999 )
38. गोपीनाथ बोरदोलोई ( 1999 )
39. लता मंगेशकर ( 2001 )
40. उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां ( 2001 )
41. पं.भीमसेन जोशी ( 2008 )
42. सी॰ एन॰ आर॰ राव ( 2013 )
43. सचिन तेंदुलकर ( 2013 )
44. मदन मोहन मालवीय ( 2014 )
45. अटल बिहारी वाजपेयी  ( 2014 )
-
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

[GK] अंतरिक्ष विज्ञान एवं रक्षा - एक परिचय।

1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
• भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) भारत का राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान है, इसकी स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई एवं इसका मुख्यालय बंगलोर में है।
• 1962 में परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा अंतरिक्ष अनुसंधान के लिये एक राष्ट्रीय समिति का गठन और त्रिवेन्द्रम के समीप थुम्बा में राकेट प्रक्षेपण स्थल के विकास की दिशा में पहला प्रयास प्रारंभ।
• भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का मुख्य कार्य भारत के लिये अंतरिक्ष संबधी तकनीक उपलब्ध करवाना है।
• अन्तरिक्ष कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों में उपग्रहों, प्रमोचक यानों, परिज्ञापी राकेटों और भू-प्रणालियों का विकास शामिल है।
• इसरो के वर्तमान निदेशक ए एस किरण कुमार हैं।
• इसरो वर्तमान में ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) एवं भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान (GSLV) की सहायता से क्रमश: कृत्रिम एवं भू-स्थायी कृत्रिम उपग्रह प्रक्षेपित करता है।
• इसरो को शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए साल 2014 के इंदिरा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
• थुंबा से (21 नवंबर, 1963) को पहले राकेट का प्रक्षेपण
• पहले भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट का (April 19, 1975) को प्रक्षेपण।
• भारत और सोवियत संघ द्वारा संयुक्त अंतरिक्ष अभियान में 1984 में राकेश शर्मा आठ दिन के लिए अंतरिक्ष में रहे एवं पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।
-
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

[GK] प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के नाम एवं कार्य।

• संयुक्त राष्ट्र (United Nations) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसके उद्देश्य में उल्लेख है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है।

• संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई।

• वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र मे 193 देश है, विश्व के लगभग सारे अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश।

• संयुक्त राष्ट्र की संरचना में आम सभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक व सामाजिक परिषद, सचिवालय और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय सम्मिलित है।
• संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित है

• संयुक्त राष्ट्र ने 6 भाषाओं को "राज भाषा" स्वीकृत किया है (अरबी, चीनी, अंग्रेज़ी, फ़्रांसीसी, रूसी और स्पेनी), परंतु इन में से केवल दो भाषाओं को संचालन भाषा माना जाता है (अंग्रेज़ी और फ़्रांसीसी)।

• संयुक्त राष्ट्र संघ की अपनी कुछ प्रमुख संस्थाएं और कार्यक्रम हैं। ये इस प्रकार हैं:
- अंतर्राष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी – विएना में स्थित यह एजेंसी परमाणु निगरानी का काम करती है।
- अंतर्राष्ट्रीय अपराध आयोग – हेग में स्थित यह आयोग पूर्व यूगोस्लाविया में युद्द अपराध के सदिंग्ध लोगों पर मुक़दमा चलाने के लिए बनाया गया है।
- संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ़) – यह बच्चों के स्वास्थय, शिक्षा और सुरक्षा की देखरेख करता है।
- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) – यह ग़रीबी कम करने, आधारभूत ढाँचे के विकास और प्रजातांत्रिक प्रशासन को प्रोत्साहित करने का काम करता है।
- संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन-यह संस्था व्यापार, निवेश और विकस के मुद्दों से संबंधित उद्देश्य को लेकर चलती है।
- संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईकोसॉक)- यह संस्था सामान्य सभा को अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग एवं विकास कार्यक्रमों में सहायता एवं सामाजिक समस्याओं के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति को प्रभावी बनाने में प्रयासरतहै।
- संयुक्त राष्ट्र शिक्षा, विज्ञान और सांस्कृतिक परिषद – पेरिस में स्थित इस संस्था का उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान संस्कृति और संचार के माध्यम से शांति और विकास का प्रसार करना है।
- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) – नैरोबी में स्थित इस संस्था का काम पर्यावरण की रक्षा को बढ़ावा देना है।
- संयुक्त राष्ट्र राजदूत – इसका काम शरणार्थियों के अधिकारों और उनके कल्याण की देखरेख करना है। यह जीनिवा में स्थित है।
- विश्व खाद्य कार्यक्रम – भूख के विरुद्द लड़ाई के लिए बनाई गई यह प्रमुख संस्था है। इसका मुख्यालय रोम में है।
- अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ- अंतरराष्ट्रीय आधारों पर मजदूरों तथा श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए नियम वनाता है।