loading...

[GK] अंतरिक्ष विज्ञान एवं रक्षा - एक परिचय।

1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
• भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) भारत का राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान है, इसकी स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई एवं इसका मुख्यालय बंगलोर में है।
• 1962 में परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा अंतरिक्ष अनुसंधान के लिये एक राष्ट्रीय समिति का गठन और त्रिवेन्द्रम के समीप थुम्बा में राकेट प्रक्षेपण स्थल के विकास की दिशा में पहला प्रयास प्रारंभ।
• भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का मुख्य कार्य भारत के लिये अंतरिक्ष संबधी तकनीक उपलब्ध करवाना है।
• अन्तरिक्ष कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों में उपग्रहों, प्रमोचक यानों, परिज्ञापी राकेटों और भू-प्रणालियों का विकास शामिल है।
• इसरो के वर्तमान निदेशक ए एस किरण कुमार हैं।
• इसरो वर्तमान में ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV) एवं भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान (GSLV) की सहायता से क्रमश: कृत्रिम एवं भू-स्थायी कृत्रिम उपग्रह प्रक्षेपित करता है।
• इसरो को शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए साल 2014 के इंदिरा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
• थुंबा से (21 नवंबर, 1963) को पहले राकेट का प्रक्षेपण
• पहले भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट का (April 19, 1975) को प्रक्षेपण।
• भारत और सोवियत संघ द्वारा संयुक्त अंतरिक्ष अभियान में 1984 में राकेश शर्मा आठ दिन के लिए अंतरिक्ष में रहे एवं पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।
-
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।