loading...

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जीवन यात्रा एवं उपलब्धियां संक्षेप में...

मिसाइल मैन डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

जन्म: 15 अक्टूबर 1931, रामेश्वरम, तमिलनाडु

मृत्यु: 27 जुलाई, 2015, शिलोंग, मेघालय

उपलब्धियां: एक वैज्ञानिक और अभियंता के तौर पर उन्होंने रक्षा अनुसन्धान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया।
डॉ कलाम एक प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक और भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। डॉ कलाम को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और मिसाइल विकास कार्यक्रम के परियोजना निदेशक बनाया गया था। उन्होंने वर्ष 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत की सबसे ताकतवर और प्रभावी अग्नि मिसाइल के निर्माण में भी उनका योगदान है। इसी कारण उन्हें ‘मिसाइल मैन’ भी कहा जाता है। वर्ष 2002 में कलाम जी भारत के राष्ट्रपति चुने गए और 5 वर्ष की अवधि की सेवा के बाद, वे शिक्षण, लेखन, और सार्वजनिक सेवा में लौट आए। उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
 
वर्ष, सम्मान, संगठन:-
•2014- डॉक्टर ऑफ साइंस, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, ब्रिटेन
•2012- डॉक्टर ऑफ़ लॉ ( मानद ), साइमन फ्रेजर विश्वविद्यालय
•2011- एआईईईई मानद सदस्यता, एआईईईई
•2010- डॉक्टर ऑफ़ इंजीनियरिंग, वाटरलू विश्वविद्यालय
•2009- मानद डॉक्टरेट, ऑकलैंड विश्वविद्यालय
•2009- हूवर मेडल, ASME फाउंडेशन, संयुक्त राज्य अमेरिका
•2009- अंतर्राष्ट्रीय करमन वॉन विंग्स पुरस्कार, मसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका
•2008- डॉक्टर ऑफ़ इंजीनियरिंग, नानयांग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, सिंगापुर
•2007- चार्ल्स द्वितीय पदक, रॉयल सोसाइटी, ब्रिटेन
•2007- साइंस की मानद डाक्टरेट, वॉल्वर हैम्प्टन विश्वविद्यालय, ब्रिटेन
•2000- रामानुजन पुरस्कार, अल्वर्स रिसर्च सैंटर, चेन्नई
•1998- वीर सावरकर पुरस्कार, भारत सरकार
•1997- राष्ट्रीय एकता के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
•1997- भारत रत्न, भारत सरकार
•1994- विशिष्ट फेलो, इंस्टिट्यूट ऑफ़ डायरेक्टर्स (भारत)
•1990- पद्म विभूषण, भारत सरकार
•1981- पद्म भूषण, भारत सरकार

मृत्यु: 27 जुलाई 2015 को भारतीय प्रबंधन संस्थान, शिलोंग में व्याख्यान के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और करोड़ों लोगों के प्रिय और चहेते डॉ अब्दुल कलाम परलोक सिधार गए।

और भी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए क्लिक करें....