loading...

[Award] भारत रत्न से सम्बंधित जानकारी एवं प्राप्तकर्ता।

भारत रत्न

•भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

•यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है।

•इस सम्मान की स्थापना 2  जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी।

•अन्य अलंकरणों के समान इस सम्मान को भी नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता।

•प्रारम्भ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, यह प्रावधान 1955 में बाद में जोड़ा गया।

•सुभाष चन्द्र बोस को घोषित सम्मान वापस लिए जाने के उपरान्त मरणोपरान्त सम्मान पाने वालों की संख्या 11 मानी जा सकती है।

•एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है।

•भारत रत्न के मूल रूप में इस सम्मान के पदक का डिजाइन 35 मिमि गोलाकार स्वर्ण मैडल था। जिसमें सामने सूर्य बना था, ऊपर हिन्दी में भारत रत्न लिखा था और नीचे पुष्प हार था। और पीछे की तरफ़ राष्ट्रीय चिह्न और मोटो था।

•बाद में इस पदक के डिज़ाइन को बदल कर तांबे के बने पीपल के पत्ते पर प्लेटिनम का चमकता सूर्य बना दिया गया। जिसके नीचे चाँदी में लिखा रहता है "भारत रत्न" और यह सफ़ेद फीते के साथ गले में पहना जाता है।

•अब तक भारत रत्न पदक के विजेता निम्न हैं :
1. डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ( 1954 )
2. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ( 1954 )
3. डॉक्टर चन्‍द्रशेखर वेंकटरमण ( 1954 )
4. डॉक्टर भगवान दास ( 1955 )
5. सर डॉ॰ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या ( 1955 )
6. पं. जवाहर लाल नेहरु ( 1955 )
7. गोविंद वल्लभ पंत ( 1957 )
8. डॉ॰ धोंडो केशव कर्वे ( 1958 )
9. डॉ॰ बिधन चंद्र रॉय ( 1961 )
10. पुरूषोत्तम दास टंडन ( 1961 )
11. डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद ( 1962 )
12. डॉ॰ जाकिर हुसैन ( 1963 )
13. डॉ॰ पांडुरंग वामन काणे ( 1963 )
14. लाल बहादुर शास्त्री ( 1966 )
15. इंदिरा गाँधी ( 1971 )
16. वराहगिरी वेंकट गिरी ( 1975 )
17. के. कामराज ( 1976 )
18. मदर टेरेसा ( 1980 )
19. आचार्य विनोबा भावे ( 1983 )
20. खान अब्दुल गफ्फार खान ( 1987 )
21. एम जी आर ( 1988 )
22. डॉ॰ भीमराव रामजी आंबेडकर ( 1990 )
23. नेल्सन मंडेला ( 1990 )
24. राजीव गांधी ( 1991 )
25. सरदार वल्लभ भाई पटेल ( 1991 )
26. मोरारजी देसाई ( 1991 )
27. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ( 1992 )
28. जे आर डी टाटा ( 1992 )
29. सत्यजीत रे ( 1992 )
30. अब्दुल कलाम ( 1997 )
31. गुलजारी लाल नंदा ( 1997 )
32. अरुणा असाफ़ अली ( 1997 )
33. एम एस सुब्बुलक्ष्मी ( 1998 )
34. सी सुब्रामनीयम ( 1998 )
35. जयप्रकाश नारायण ( 1998 )
36. पं. रवि शंकर ( 1999 )
37. अमृत्य सेन ( 1999 )
38. गोपीनाथ बोरदोलोई ( 1999 )
39. लता मंगेशकर ( 2001 )
40. उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां ( 2001 )
41. पं.भीमसेन जोशी ( 2008 )
42. सी॰ एन॰ आर॰ राव ( 2013 )
43. सचिन तेंदुलकर ( 2013 )
44. मदन मोहन मालवीय ( 2014 )
45. अटल बिहारी वाजपेयी  ( 2014 )
-
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।