loading...

(ट्रिक) कवक से होने वाले प्रमुख रोगों के नाम....

•"गंजा दामाद खाये फ्रूट"•

गंजापन
दमा
दाद
खाज
एथलीट फुट

(ट्रिक) विटामिन A B C D E K की कमी से होने वाले रोग

•"रवे सारे वर"•

A-रतौन्धी
B-वेरी-वेरी
C-स्कर्वी
D-रिकेट्स
E-बाझपन
K-रक्त का थक्का न बनना

(ट्रिक) भारत में यूरोपीय कंपनियो के आगमन का क्रम...

●"पुत्र अडा डैड फसा"●

पुर्तगाली     1498
अंग्रेज        1600
डच           1602
डैनिस        1616
फ़्रांसीसी     1664
स्वीडिश      1713

(ट्रिक) भारत के पडोसी देशों के नाम...

●" बचपन में B.A."●

बांग्लादेश
चीन
पाकिस्तान
नेपाल
म्यांमार
भूटान
अफगानिस्तान

(ट्रिक) कौन कौन से देश की मुद्रा रुपया (₹) है?

●"मामाश्री ने भाई से पाकिस्तान माँगा"●

मालदीप
मारिसस
श्रीलंका
नेपाल
भारत
इंडोनेशिया
सेसेल्स
पाकिस्तान

[Hindi] हिंदी व्याकरण के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

👇🏻📚हिंदी व्याकरण📚👇🏻

********************
प्रश्न -  व्याकरण किसे कहते हैं?
उत्तर - भाषा की शुद्धता और  अशुद्धता का ज्ञान करने वाले शास्त्र को व्याकरण कहते हैं.

प्रश्न -  भाषा क्या है?
उत्तर - विचारों को प्रकट करने का माध्यम ही भाषा है. जैसे हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू आदि .

प्रश्न -  वर्ण किसे कहते हैं?
उत्तर - वर्ण वह छोटी से छोटी ध्वनि है जिसके टुकड़े न किये जा सके. जैसे अ, आ, क, ख, य, त, र आदि .

प्रश्न -  वर्ण कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर - वर्ण दो प्रकार के होते हैं.(१) स्वर  और (२) व्यंजन

प्रश्न -  स्वर किसे कहते हैं?
उत्तर - जो अक्षर  जो बिना किसी अन्यवर्ण की सहायता के बोला जा सकता हो उसे स्वर कहते हैं.
जैसे - अ आ इ ई उ ऊ ए  ऐ आदि.

प्रश्न -  स्वर कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर - स्वर दो प्रकार के होते हैं - (१) हृस्व स्वर और (२) दीर्घ स्वर

प्रश्न -  व्यंजन किसे कहते हैं
उत्तर - जिन अक्षरो को बोलने के लिए स्वर की आवश्यकता हो, उसे व्यंजन कहते हैं.

प्रश्न -  हिंदी भाषा में कुल कितने स्वर हैं?
उत्तर - हिंदी  भाषा में कुल ११ (ग्यारह) स्वर हैं.

प्रश्न -  हिंदी भाषा में कुल कितने व्यंजन हैं?
उत्तर - हिंदी भाषा में कुल ३९ ( उन्तालीस ) व्यंजन हैं.

प्रश्न -  शब्द किसे कहते हैं?
उत्तर - वर्णो के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं.

प्रश्न -  वाक्य किसे कहते हैं?
उत्तर - शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं.

प्रश्न -  व्याकरण के अनुसार शब्दोंके कितने भेद हैं?
उत्तर - व्याकरण के अनुसार शब्दों के पांच भेद हैं -
(1) संज्ञा
(2) सर्वनाम
(3) विशेषण
(4) क्रिया
(5) अव्यय

प्रश्न -  अव्यय किसे कहते हैं?
उत्तर - वह शब्द जिसका स्वरुप हमेशा एक सा रहे उसे अव्यय कहते हैं.
जैसे इधर -उधर, धीरे - धीरे , आदि

प्रश्न -  क्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर - जिस शब्द से किसी काम का करना या होना पाया जाए उसे क्रिया कहते हैं

प्रश्न -  विशेषण किसे कहते हैं??
उत्तर - जो शब्द किसे संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताएं उसे विशेषण कहते है.

प्रश्न -  सर्वनाम किसे कहते हैं?
उत्तर - जो शब्द संज्ञा के स्थान पर बोले  जाते हैं उन्हें सर्वनाम कहते हैं.

प्रश्न -  संज्ञा किसे कहते हैं?
उत्तर - किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं.
संज्ञा पांच प्रकार की होती है.

प्रश्न -  लिंग किसे कहते हैं?
उत्तर - संज्ञा के जिस रूप से स्त्री या पुरुष जाती का बोध हो उसेलिंग कहते हैं.
लिंग दो प्रकार के होते हैं
(१) पुल्लिंग और  (२) स्त्रीलिंग .

प्रश्न -  विलोम  शब्द  किसे  कहते  हैं ?
उत्तर - जिन शब्दों से किसी शब्द का विपरीत अर्थ प्रकट हो उसे विलोम शब्द कहते हैं जैसे - दिन का विलोम रात , अच्छा का विलोम बुरा  आदि .
प्रश्न -  तत्सम शब्द किसे कहते हैं?
उत्तर - शब्दों के शुद्ध संस्कृत रूप को तत्सम कहते हैं

प्रश्न -  तत्भव शब्द किसे कहते हैं?
उत्तर - संस्कृत शब्दों के बिगड़े हुए रूप को तत्भव शब्द कहते ह..!