loading...

[Hindi] अनेक शब्दों के लिए एक शब्द।

1. जहाँ पहुँचा न जा सके - अगम, अगम्य
2. जिसे बहुत कम ज्ञान हो, थोड़ा जानने वाला - अल्पज्ञ
3. मास में एक बार आने वाला - मासिक
4. जिसके कोई संतान न हो - निस्संतान
5. जो कभी न मरे - अमर
6. जिसका आचरण अच्छा न हो - दुराचारी
7. पंद्रह दिन में एक बार होने वाला - पाक्षिक
8. अच्छे चरित्र वाला - सच्चरित्र
9. आज्ञा का पालन करने वाला - आज्ञाकारी
10. रोगी की चिकित्सा करने वाला - चिकित्सक
11. सत्य बोलने वाला - सत्यवादी
12. दूसरों पर उपकार करने वाला - उपकारी
13. जिसे कभी बुढ़ापा न आये - अजर
14. दया करने वाला - दयालु
15. जिसका आकार न हो - निराकार
16. जो आँखों के सामने हो - प्रत्यक्ष
17. जिसे देखकर डर (भय) लगे - डरावना, भयानक
18. जो स्थिर रहे - स्थावर
19. ज्ञान देने वाली - ज्ञानदा
20. भूत-वर्तमान-भविष्य को देखने (जानने) वाले - त्रिकालदर्शी
21. जानने की इच्छा रखने वाला - जिज्ञासु
22. जिसे क्षमा न किया जा सके - अक्षम्य
23. जिसका कोई मूल्य न हो - अमूल्य
24. जो वन में घूमता हो - वनचर
25. जो इस लोक से बाहर की बात हो - अलौकिक
26. जो इस लोक की बात हो - लौकिक
27. जिसके नीचे रेखा हो - रेखांकित
28. जिसका संबंध पश्चिम से हो - पाश्चात्य
29. जो स्थिर रहे - स्थावर
30. दुखांत नाटक - त्रासदी
31. जो क्षमा करने के योग्य हो - क्षम्य
32. हिंसा करने वाला - हिंसक
33. हित चाहने वाला - हितैषी
34. हाथ से लिखा हुआ - हस्तलिखित
35. सब कुछ जानने वाला - सर्वज्ञ
36. जो स्वयं पैदा हुआ हो - स्वयंभू
37. जो शरण में आया हो - शरणागत
38. जिसका वर्णन न किया जा सके - वर्णनातीत
39. फल-फूल खाने वाला - शाकाहारी
40. जिसकी पत्नी मर गई हो - विधुर
41. जिसका पति मर गया हो - विधवा
42. सौतेली माँ - विमाता
43. व्याकरण जाननेवाला - वैयाकरण
44. रचना करने वाला - रचयिता
45. खून से रँगा हुआ - रक्तरंजित
46. अत्यंत सुन्दर स्त्री - रूपसी
47. कीर्तिमान पुरुष - यशस्वी
48. कम खर्च करने वाला - मितव्ययी
49. मछली की तरह आँखों वाली - मीनाक्षी
50. मयूर की तरह आँखों वाली - मयूराक्षी
51. बच्चों के लिए काम की वस्तु - बालोपयोगी
52. जिसकी बहुत अधिक चर्चा हो - बहुचर्चित
53. जिस स्त्री के कभी संतान न हुई हो - वंध्या (बाँझ)
54. फेन से भरा हुआ - फेनिल
55. प्रिय बोलने वाली स्त्री - प्रियंवदा
56. जिसकी उपमा न हो - निरुपम
57. जो थोड़ी देर पहले पैदा हुआ हो - नवजात
58. जिसका कोई आधार न हो - निराधार
59. नगर में वास करने वाला - नागरिक
60. रात में घूमने वाला - निशाचर
61. ईश्वर पर विश्वास न रखने वाला - नास्तिक
62. मांस न खाने वाला - निरामिष
63. बिलकुल बरबाद हो गया हो - ध्वस्त
64. जिसकी धर्म में निष्ठा हो - धर्मनिष्ठ
65. देखने योग्य - दर्शनीय
66. बहुत तेज चलने वाला - द्रुतगामी
67. जो किसी पक्ष में न हो - तटस्थ
68. तत्त्त्तव को जानने वाला - तत्त्त्तवज्ञ
69. तप करने वाला - तपस्वी
70. जो जन्म से अंधा हो - जन्मांध
71. जिसने इंद्रियों को जीत लिया हो - जितेंद्रिय
72. चिंता में डूबा हुआ - चिंतित
73. जो बहुत समय कर ठहरे - चिरस्थायी
74. जिसकी चार भुजाएँ हों - चतुर्भुज
75. हाथ में चक्र धारण करनेवाला - चक्रपाणि
76. जिससे घृणा की जाए - घृणित
77. जिसे गुप्त रखा जाए - गोपनीय
78. गणित का ज्ञाता - गणितज्ञ
79. आकाश को चूमने वाला - गगनचुंबी
80. जो टुकड़े-टुकड़े हो गया हो - खंडित
81. आकाश में उड़ने वाला - नभचर
82. तेज बुद्धिवाला - कुशाग्रबुद्धि
83. कल्पना से परे हो - कल्पनातीत
84. जो उपकार मानता है - कृतज्ञ
85. किसी की हँसी उड़ाना - उपहास
86. ऊपर कहा हुआ - उपर्युक्त
87. ऊपर लिखा गया - उपरिलिखित
88. जिस पर उपकार किया गया हो - उपकृत
89. इतिहास का ज्ञाता - इतिहासज्ञ
90. आलोचना करने वाला - आलोचक
91. ईश्वर में आस्था रखने वाला - आस्तिक
92. बिना वेतन का - अवैतनिक
93. जो कहा न जा सके - अकथनीय
94. जो गिना न जा सके - अगणित
95. जिसका कोई शत्रु ही न जन्मा हो - अजातशत्रु
96. जिसके समान कोई दूसरा न हो - अद्वितीय
97. जो परिचित न हो - अपरिचित
98. जिसकी कोई उपमा न हो - अनुपम